ePaper

विश्व बैंक ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों का किया आह्वान

Updated at : 05 Feb 2020 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैंक ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों का किया आह्वान

वाशिंगटन : विश्वबैंक ने दुनिया के देशों से नये कोरोना वायरस के खिलाफ अपने कार्यक्रमों की रफ्तार तेज करने का आह्वान किया है. विश्वबैंक ने कहा कि वह इस बीमारी के खिलाफ खुद अपने संसाधन जुटाने पर विचार कर रहा है. विश्वबैंक ने एक बयान में कहा कि हम सभी देशों का आह्वान करते हैं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : विश्वबैंक ने दुनिया के देशों से नये कोरोना वायरस के खिलाफ अपने कार्यक्रमों की रफ्तार तेज करने का आह्वान किया है. विश्वबैंक ने कहा कि वह इस बीमारी के खिलाफ खुद अपने संसाधन जुटाने पर विचार कर रहा है. विश्वबैंक ने एक बयान में कहा कि हम सभी देशों का आह्वान करते हैं कि वे अपनी स्वास्थ्य निगरानी और प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर करें, जिससे इससे और फैलने से रोका जा सके.

बयान में कहा गया है कि विश्वबैंक समूह प्रभावित देशों के लिए तत्काल वित्तीय और तकनीकी संसाधन जुटाने के लिए स्थिति की समीक्षा कर रहा है. इसके अलावा, वह अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने का भी प्रयास कर रहा है. चीन में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 425 लोगों की जान जा चुकी है.

इस नये वायरस से 17,200 लोग संक्रमित हुए हैं. यह 20 से अधिक देशों में फैला है. ऐसी आशंका है कि इससे चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola