ePaper

Coronavirus : 80 लोगों की मौत, संक्रमण के 2744 मामलों की पुष्टि

Updated at : 27 Jan 2020 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus : 80 लोगों की मौत, संक्रमण के 2744 मामलों की पुष्टि

बीजिंग : चीन में खतरनाक कोरोनावायरस से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,744 लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाज करा रहे लोगों में से 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’ है. इस वायरस […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में खतरनाक कोरोनावायरस से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,744 लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाज करा रहे लोगों में से 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’ है. इस वायरस को आधिकारिक तौर पर 2019-एनसीओवी कहा जा रहा है.

आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 769 नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है. 3,806 नए संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं और 24 लोगों की मौत होने की खबर है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आयोग को उद्धृत करते हुए कहा कि रविवार को निमोनिया वाली स्थिति में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोगों की हालत में इलाज के बाद सुधार हुआ है. इसके अलावा कुल 5,794 लोग संदिग्ध मरीज हैं.

आयोग ने बताया कि ऐसे कुल 32,799 लोगों का पता लगाया गया है जो इस कोरोनोवायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में थे. इनमें से 30,453 को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है जबकि 583 लोगों को रविवार को छुट्टी दे दी गई। तिब्बत को छोड़कर चीन के लगभग सभी प्रांतों से कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं. स्थिति को देखते हुए चीन में नए साल की छुट्टियां तीन और दिन बढ़ा दी गई है ताकि लोग घरो से बाहर निकलने से बच सकें.

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग पहुंचे वुहान

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग सोमवार को कोरोनावायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचे. कोई शीर्ष नेता पहली बार कोरोनावायरस का केंद्र बताए जा रहे इस शहर में पहुंचा है. सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली की खबर में बताया गया है कि इस महामारी से निपटने तथा इसकी रोकथाम के लिए हो रहे कामों का निरीक्षण करने की खातिर क्विंग वुहान पहुंचे हैं. वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के उस उच्च अधिकार प्राप्त समूह के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं जो तेजी से फैल रहे इस वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं.

अमेरिका में कोरोनावायरस के पांच मामले

अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है तथा यहां इस विषाणु से संक्रमण के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं. रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र में श्वसन संबंधी रोग संभाग की प्रमुख नैन्सी मेसोनियर ने बताया कि 26 राज्यों में करीब 100 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की गई है. इस विषाणु के मामले सबसे पहले चीन के वुहान शहर से सामने आए थे. उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित सभी लोग वुहान गए थे. मेसोनियर ने कहा, ‘‘ अमेरिका में सामने आया हर एक मामला ऐसा हैं जिसमें पीड़ित का वुहान से सीधा संपर्क था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola