ePaper

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक दागे गए पांच रॉकेट

Updated at : 27 Jan 2020 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक दागे गए पांच रॉकेट

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि इस हमले की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है. उक्‍त जानकारियां एएफपी को दो सुरक्षा सूत्रों ने दी. एएफपी के संवाददाताओं ने भी दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि इस हमले की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है. उक्‍त जानकारियां एएफपी को दो सुरक्षा सूत्रों ने दी.

एएफपी के संवाददाताओं ने भी दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज को सुना. आपको बता दें की जहां रॉकेट दागे गए है उसी क्षेत्र में अधिकतर अमेरिकी दूतावास स्थित हैं. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया की तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने कहा कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए हैं. बाद में इराक के सुरक्षा बलों के द्वारा भी एक बयान जारी किया गया. उनके अनुसार पांच रॉकेट उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में दागे गए है. उनके बयान में अमेरिकी दूतावास का जिक्र नहीं किया गया. हालांकि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola