ePaper

पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात, वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर की चर्चा

Updated at : 25 Jan 2020 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात, वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर की चर्चा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को आपसी हित से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने मोदी को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए फोन किया और दोनों नेताओं ने क्षेत्र से संबंधित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को आपसी हित से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने मोदी को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए फोन किया और दोनों नेताओं ने क्षेत्र से संबंधित आगामी पहलों और घटनाक्रमों के संबंध में आपसी संपर्क बनाये रखने पर सहमति जतायी.

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया और सभी क्षेत्रों में भारत और इजरायल के बीच सहयोग में वृद्धि पर खुशी जतायी. उन्होंने दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को सुविधाजनक बनाने के प्रयासों का भी स्वागत किया. मोदी ने कृषि, जल और स्टार्टअप के क्षेत्रों में पहल के महत्व पर जोर दिया. बयान में कहा गया है कि नेताओं ने पारस्परिक हित से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मामलों पर बातचीत की. मोदी और नेतन्याहू ने एक दूसरे को वर्ष 2020 के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola