ePaper

पीएम मोदी के 'लखटकिया चश्मे' पर चर्चा क्यों? #SOCIAL

Updated at : 27 Dec 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के 'लखटकिया चश्मे' पर चर्चा क्यों? #SOCIAL

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण के दौरान ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ देखने को इच्छुक लोगों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ़ेसबुक पर अपनी तीन तस्वीरें भी अपलोड की.

पीएम मोदी ने लिखा, "कई भारतीयों की तरह सूर्य ग्रहण को लेकर मैं भी उत्साहित था. दुर्भाग्य से बादलों के कारण मैं सूर्यग्रहण […]

विज्ञापन

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण के दौरान ‘रिंग ऑफ़ फ़ायर’ देखने को इच्छुक लोगों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ़ेसबुक पर अपनी तीन तस्वीरें भी अपलोड की.

पीएम मोदी ने लिखा, "कई भारतीयों की तरह सूर्य ग्रहण को लेकर मैं भी उत्साहित था. दुर्भाग्य से बादलों के कारण मैं सूर्यग्रहण नहीं देख पाया. लेकिन कोझीकोड और देश के अन्य जगहों पर सूर्यग्रहण की झलक मैंने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखी. इसके साथ ही मैंने विशेषज्ञों से बात करके इस विषय पर अपनी जानकारी भी बढ़ाई."

पीएम मोदी की तस्वीरें पोस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर होने लगीं. एक यूज़र ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा- ये एक मीम बन रहा है.

https://twitter.com/narendramodi/status/1210070312760557570

पीएम मोदी ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा- आपका स्वागत….इंजॉय.

पीएम मोदी ने जैसा कहा, वैसा ही हुआ. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तस्वीर को लोग मज़ाक़िया अंदाज़ में शेयर करने लगे.

चश्मे की क़ीमत

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिनकी नज़र पीएम मोदी के लगाए चश्मे पर गई.

दरअसल पीएम मोदी ने जो चश्मा लगाया हुआ है, वो मायबाख कंपनी का है. ये जर्मनी की कंपनी है.

BBC

इस कंपनी के कुछ चश्मे क़रीब 1995 डॉलर यानी क़रीब डेढ़ लाख रुपये के हैं.

हालांकि पीएम मोदी ने जो चश्मा लगाया हुआ है वो मॉडल वाक़ई डेढ़ लाख रुपये का है या नहीं, इस बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन इस कंपनी के ऐसे कई फ्रेम ऑनलाइन देखने पर पीएम मोदी के चश्मे से मिलते जुलते नज़र आते हैं.

सोशल मीडिया पर काफ़ी सारे यूजर्स पीएम मोदी के चश्मे से मिलते चश्मे के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.

https://twitter.com/RoflGandhi_/status/1210115293525069826

कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा ने लिखा, "फ़कीर की फ़क़ीरी. द आर्टिस्ट- III. क़ीमत- एक लाख 55 हज़ार रुपये. कलेक्शन का नाम ग्राहक के नाम से मिलता है."

https://twitter.com/Radhika_Khera/status/1210083893224689665

ट्विटर पर #CoolestPM टॉप ट्रेंड है. लोग पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ मीम बनाकर शेयर कर रहे हैं.

https://twitter.com/swami_balbir/status/1210094359791583234

@RamsaBJYM ने लिखा, "मेरे नेता प्रधानमंत्री मोदी. न सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वो कूल पीएम हैं बल्कि इसलिए भी क्योंकि वो एक अच्छे इंसान हैं."

https://twitter.com/RamsaBJYM/status/1210121033316892673

@DesiPoliticks ने ट्वीट किया, "कूल पीएम जर्मनी में बना मायबाख का चश्मा पहन रहे हैं. इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है. कुछ लोग अब भी हैं जो अपने अकाउंट में 15 लाख रुपये आने का इंतज़ार कर रहे हैं. हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है मितरों."

https://twitter.com/adani_hu2/status/1210125586724769794

कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने पीएम मोदी के मीम बनाए जाने का स्वागत किए जाने की तारीफ़ की.

अरुण शाह ने लिखा, "यही फ़र्क़ होता है एक कूल पीएम और फासीवादी सीएम के बीच." अरुण का इशारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तरफ़ था.

https://twitter.com/sevakaroon/status/1210120211484958720

सईद नाम के यूज़र ने लिखा, "हमारे कूल प्रधानमंत्री 10 लाख रुपये का सूट पहनते हैं और डेढ़ लाख रुपये का चश्मा. फिर वो कहते हैं- हम तो फ़क़ीर आदमी हैं. झोला लेकर चल देंगे."

ट्विटर पर कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि अब लोग कहेंगे कि मोदी ने ये चश्मा किसी ऐसी साइट से ख़रीदा, जहां ये सस्ते मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- सूर्यग्रहण क्यों इस बार है ख़ास?

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की जैकेट क्या वाक़ई 65 हज़ार की है?

जब राहुल गांधी की जैकेट की क़ीमत पर हुई थी चर्चा

जनवरी 2018 में राहुल गांधी की जैकेट चर्चा में रही थी.

राहुल गांधी एक तस्वीर में बरबरी कंपनी की जैकेट पहने दिखे थे. बरबरी एक ब्रिटिश लग्ज़री फ़ैशन हाउस है जिसका मुख्यालय लंदन में है. इस फ़ैशन हाउस को ट्रेंच कोट, रेडी-टू-वियर आउटरवियर, फ़ैशन एक्सेसरीज़, फ़्रैग्नेंस और कॉस्मेटिक के लिए जाना जाता है.

राहुल गांधी ने जो जैकेट पहनी थी, वो उस वक़्त क़रीब 63 हज़ार रुपये की थी.

उस वक़्त राहुल गांधी की जैकेट पर बीजेपी और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं थीं.

बीजेपी ने कहा था, "क्यों राहुल गांधी जी, सूट (तंज़) बूट की सरकार खुले भ्रष्टाचार से मेघालय के सरकारी ख़ज़ाना साफ़ कर रहे है? हमारे तकलीफ़ों पर गीत गाने के बजाय आप मेघालय की अपनी निकम्मी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते तो अच्छा रहता. आपकी ये दोहरा चेहरा हमारा मज़ाक़ उड़ा रहा है!"

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola