दक्षिण-पश्चिम चीन के कोयले की खदान में विस्फोट, 14 की मौत

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिम चीन में कोयले की एक खदान में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और दो लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं. दक्षिणपश्चिम गुइझु क्षेत्र की सरकार ने बताया कि अनलोंग काउंटी के गुआंगलोंग खदान में मंगलवार को तड़के विस्फोट हुआ. स्थानीय प्राधिकारियों के अनुसार सात लोगों को दुर्घटना के […]
बीजिंगः दक्षिण-पश्चिम चीन में कोयले की एक खदान में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और दो लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं. दक्षिणपश्चिम गुइझु क्षेत्र की सरकार ने बताया कि अनलोंग काउंटी के गुआंगलोंग खदान में मंगलवार को तड़के विस्फोट हुआ.
स्थानीय प्राधिकारियों के अनुसार सात लोगों को दुर्घटना के बाद बाहर निकाला गया है. सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन सही तरीके से नहीं होने के कारण चीन में खदानों में इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहती हैं.
इस दुर्घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में एक खदान में बाढ़ जैसी स्थिति से पांच लोगों की मौत हो गई थी और 13 खनिक फंस गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










