ePaper

विधायक का सफरनामा: गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा ने चार बार बदली पार्टी

Updated at : 24 Nov 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक का सफरनामा: गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा ने चार बार बदली पार्टी

गिरिडीह : गांडेय के विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा से की थी. पर इसके बाद उन्होंने चार बार दल बदला. पहली बार वर्ष 2000 में राजद के टिकट से बगोदर विधानसभा सीट से लड़े पर हार गये. इसके बाद 2006 में उन्होंने अाजसू के टिकट पर कोडरमा से लोकसभा […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय के विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा से की थी. पर इसके बाद उन्होंने चार बार दल बदला. पहली बार वर्ष 2000 में राजद के टिकट से बगोदर विधानसभा सीट से लड़े पर हार गये. इसके बाद 2006 में उन्होंने अाजसू के टिकट पर कोडरमा से लोकसभा का उप चुनाव लड़ा. इस बार भी उन्हें हार मिली. तब प्रो वर्मा ने फिर से दल बदल लिया. वह पुन: भाजपा में शामिल हो गये. वर्ष 2005 और 2009 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से नाराज प्रो वर्मा माले में चले गये, लेकिन पार्टी की विचारधारा के साथ तालमेल नहीं बैठा, तो भाजपा में फिर उनकी वापसी हो गयी. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गांडेय से उन्हें चुनाव लड़ाया. इस चुनाव में प्रो वर्मा ने जेएमएम के सालखन सोरेन को 10279 मतों से पराजित किया.

जय प्रकाश का सफर

2000 राजद

2006 आजसू

2009 माले

2014 भाजपा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola