म्यांमार: रिहा हुए अगवा भारतीय नागरिक, दिल का दौरा पड़ने से एक की मौत

नयी दिल्ली: म्यांमार के रखाइन प्रांत से अराकान सेना के विद्रोही गुट द्वारा अगवा कर लिए गए पांच भारतीय नागरिकों में से एक की मौत हो गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगवा भारतीय नागरिक की मौत ह्रदयाघात से हो गयी. खबरों के मुताबिक अब भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया गया है. पांच भारतीय नागरिकों […]
नयी दिल्ली: म्यांमार के रखाइन प्रांत से अराकान सेना के विद्रोही गुट द्वारा अगवा कर लिए गए पांच भारतीय नागरिकों में से एक की मौत हो गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगवा भारतीय नागरिक की मौत ह्रदयाघात से हो गयी. खबरों के मुताबिक अब भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया गया है.
पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण
बता दें कि बीते 3 नवंबर को म्यांमार के रखाईन प्रांत से पांच भारतीय नागरिकों को म्यांमार के एक सांसद, दो स्थानीय ट्रांसपोर्टर और दो स्पीडबोट ऑपरेटरों की मदद से अराकान आर्मी के विद्रोही गुट द्वारा अपहरण कर लिया गया था. हालांकि बाद में भारतीय दूतावास तथा म्यांमार आर्मी के संयुक्त प्रयास से इन सबको रिहा करा लिया गया.
Govt of India: However, one of the Indian nationals died in custody of Arakan Army due to heart attack. The released Indian nationals, along with the body of the deceased, have reached Sittwe (Myanmar) and will be leaving for Yangon ( Myanmar) today for onward journey to India https://t.co/gWnZPQxsfx
— ANI (@ANI) November 5, 2019
दिल का दौरा पड़ने से एक का निधन
भारत सरकार द्वारा पुष्टि की गई कि इनमें से एक भारतीय नागरिक की मौत अराकान आर्मी की हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. रिहा हुए भारतीय नागरिक मृतक के शव के साथ भारत के लिए रवाना होंगे. आज वे यंगून से भारत के लिए उड़ान भरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




