पाकिस्तानियों को कश्मीर नहीं महंगाई की चिंता सता रही : सर्वेक्षण

Updated at : 01 Nov 2019 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानियों को कश्मीर नहीं महंगाई की चिंता सता रही : सर्वेक्षण

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जनता को कश्मीर की नहीं बल्कि सबसे ज्यादा चिंता आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी सता रही है. गलप इंटरनेशनल ने आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के सभी चार प्रांतों में एक सर्वेक्षण करवाया है जिसमें यह पता चला है. ‘गलप एंड गिलानी पाकिस्तान’ की ओर से किया गया यह अध्ययन […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जनता को कश्मीर की नहीं बल्कि सबसे ज्यादा चिंता आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी सता रही है. गलप इंटरनेशनल ने आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के सभी चार प्रांतों में एक सर्वेक्षण करवाया है जिसमें यह पता चला है.

‘गलप एंड गिलानी पाकिस्तान’ की ओर से किया गया यह अध्ययन मंगलवार को प्रकाशित हुआ. इसमें बताया गया कि अध्ययन में शामिल 53 फीसदी लोगों का मानना है कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई है. सर्वेक्षण के मुताबिक महंगाई के बाद 23 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, चार फीसदी ने भ्रष्टाचार और चार फीसदी ने जल संकट को चिंता का विषय बताया. पाकिस्तान सरकार कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए जहां हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से महज आठ फीसदी ने कश्मीर मुद्दे का नाम लिया.

सर्वेक्षण में लोगों ने राजनीतिक अस्थिरता, बिजली का संकट, डेंगू तथा अन्य मुद्दों का भी नाम लिया. सर्वेक्षण के लिए बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध के लोगों से बात की गयी. बीते कुछ वर्षों से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था संकट में है. जुलाई में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा था कि पाकिस्तान कमजोर और असंतुलित विकास के कारण उल्लेखनीय आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था इस अवस्था में है कि उसे सुधार की दिशा में महत्वाकांक्षी तथा बड़े कदम उठाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola