जीसस एंड मैरी कॉलेज में होगी सहायक प्रोफेसरों की भर्ती, 09 नवंबर तक करें आवेदन

Updated at : 01 Nov 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
जीसस एंड मैरी कॉलेज में होगी सहायक प्रोफेसरों की भर्ती, 09 नवंबर तक करें आवेदन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. कुल 29 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 09 नवंबर तक दिए गए प्रारूप के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता- इन पदों पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. कुल 29 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 09 नवंबर तक दिए गए प्रारूप के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या विदेशी विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में न्यूनतम 55 फीसदी अकं के साथ मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है. साथ ही जरूरी है कि उम्मीदवार ने यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नेट की परीक्षा पास की हो.
पदों का विवरण- कुल 29 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती होने वाली है. विषयवार बात की जाए तो अर्थशास्त्र (02), अंग्रेजी (02), हिन्दी (02), हिन्दी (01), इतिहास (01), राजनीति विज्ञान (02), मनोविज्ञान (02), दर्शनशास्त्र (01), वाणिज्य (06), कम्प्यूटर साइंस (01), फ्रेंच (01), प्राथमिक शिक्षा (05) सहायक प्रोफेसरों की भर्ती होने वाली है.
पद, योग्यता तथा आवेदन प्रक्रिया समेत तमाम अन्य जानकारियों के आप जीसस एंड मैरी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.jm.ac.in को विजिट कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola