ePaper

पीएम मोदी पहुंचे सऊदी अरब, कहा- पेट्रोकेमिकल परियोजना का हिस्सा होगा सऊदी अरामको

Updated at : 29 Oct 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी पहुंचे सऊदी अरब, कहा- पेट्रोकेमिकल परियोजना का हिस्सा होगा सऊदी अरामको

रियाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे जहां वह देश के वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. यहां पहुंचने के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब पहुंच गया हूं, एक […]

विज्ञापन

रियाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे जहां वह देश के वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. यहां पहुंचने के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब पहुंच गया हूं, एक अहम यात्रा की शुरुआत जिसका मकसद करीबी मित्र के साथ संबंधों को मजबूत करना है. इस यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ में ‘व्हाट्स नेक्स्ट फॉर इंडिया?’ पर एक अहम व्याख्यान देंगे. इधर, अरब न्यूज को दिये गये इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 18% सऊदी अरब से आयात करने का काम करता है, जो हमारे लिए कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है. अब हम एक करीबी रणनीतिक साझेदारी की ओर कदम बढाने के काम में लगे हुए हैं जिसमें डाउनस्ट्रीम ऑयल और गैस परियोजनाओं में सऊदी निवेश शामिल होगा.

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत के रूप में सऊदी अरब की भूमिका को महत्व देते हैं. हमारा मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए स्थिर तेल की कीमतें बहुत जरूरी हैं. भारत के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सऊदी अरामको भारत के पश्चिमी तट पर एक बड़ी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना में भाग ले रहा है. हम भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार में अरामको की भागीदारी का भी स्वागत करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola