प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए शाहरुख़ और आमिर ख़ान

Updated at : 20 Oct 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए शाहरुख़ और आमिर ख़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में शाहरुख़ खान, आमिर ख़ान और कंगना रनौत समेत सिनेमा और कला जगत के दिग्गज सितारों से मुलाक़ात की और उनसे गांधी के विचारों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने इन हस्तियों से सिनेमा के ज़रिए महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करने की […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में शाहरुख़ खान, आमिर ख़ान और कंगना रनौत समेत सिनेमा और कला जगत के दिग्गज सितारों से मुलाक़ात की और उनसे गांधी के विचारों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने इन हस्तियों से सिनेमा के ज़रिए महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि युवा, गांधी के विचारों से जुड़ सकें.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी फ़िल्में, संगीत और नृत्य लोगों और समाजों को जोड़ने का एक बहुत अच्छा ज़रिया बन गया है.

इस कार्यक्रम में अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडिस, डायरेक्टर इम्तियाज़ अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे.

सभी कलाकार भी प्रधानमंत्री से मिलकर खासे उत्साहित नज़र आए.

आमिर खान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से ये मुलाकात शानदार रही. उनके विचार सुनकर अच्छा लगा. वो बहुत ही प्रेरणादायक हैं."

https://twitter.com/PMOIndia/status/1185555153933471749?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1185555153933471749&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fpm-modi-meets-bollywood-star-and-members-of-the-creative-and-entertainment-world-in-delhi-2532181.html

कंगना रनौत ने कहा, "मुझे लगता है, ये पहली सरकार और शायद पहले प्रधानमंत्री हैं, जो कला और कलाकारों को इतना समझते हैं. मुझे लगता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री को इससे पहले इतना सम्मान किसी ने नहीं दिया होगा. ना ही इससे पहले देश में किसी ने कलाकारों की सॉफ्ट पावर और ताक़त को पहचाना था. इसके लिए मैं अपनी पूरी इंडस्ट्री की ओर से प्रधानमंत्री की तहेदिल से शुक्रगुज़ार हूं."

https://twitter.com/PMOIndia/status/1185560247022342145

एकता कपूर ने कहा कि उन्हें पहली बार ऐसा लगा कि उनकी इंडस्ट्री को उनसे ज़्यादा कोई जानता है. उन्होंने कहा, "लगा हमारी ताक़त को कोई जानता है और हमें प्रेरित कर रहा है कि समाज के लिए कुछ करें."

https://twitter.com/PMOIndia/status/1185556206548672512

वहीं फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा, "फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बहुत शुभ है. बीजेपी पार्टी के आने से, ख़ासकर नरेंद्र मोदी के आने से फ़िल्म इंडस्ट्री को जो लाभ हुआ है, उसे कुछ शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. मैं समझता हूं कि वाजपयी जी के वक्त से इस सरकार की हमेशी फ़िल्म इंडस्ट्री से सहानुभूति रही है. वाजपयी जी ने इसे एक इंडस्ट्री के तौर पर मान्यता दी. जबसे मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने कोशिश की है कि हमारी हर समस्या को तभी के तभी सुलझाया जाए."

https://twitter.com/PMOIndia/status/1185561912865677313

डायरेक्टर अनुराग बसु ने कहा, "जब हम फ़िल्म बनाते हैं तो बार-बार मन में ख्याल आता है कि इसका मक़सद क्या है. मनोरंजन तो उद्देश्य है ही, लेकिन फ़िल्म मेकर को ये सवाल हमेशा कचोटता है. आज एक उद्देश्य मिल गया, एक रास्ता मिल गया, कुछ दिशा मिल गई, जिसकी हम सभी क्रिएटिव लोगों को ज़रूरत होती है."

https://twitter.com/PMOIndia/status/1185566982302777344

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कहा, "गांधी जी पर फ़िल्में बनाने का आइडिया फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात इसलिए है क्योंकि हमारे लिए ये एक मौक़ा होगा कि हम उनके विचारों से एकबार फिर रूबरू हो सकें. अक्सर हम गांधी-गांधी बोलते हैं, लेकिन उनकी बातों तक कभी पहुंच नहीं पाते हैं. ये अच्छा वक्त है, जब हम गांधी की ओर वापसी कर सकते हैं. इससे बदलाव आएगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान फ़िल्म जगत की हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूज़ियम जाने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola