ePaper

अमेरिका : बार में घुसकर दो लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार की मौत, पांच घायल

Updated at : 07 Oct 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : बार में घुसकर दो लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार की मौत, पांच घायल

ह्यूस्टन : अमेरिका में कंसास के एक बार में दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार देर रात एक बजकर 27 मिनट पर कंसास शहर के टकीला केसी बार में गोलीबारी की सूचना मिली […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका में कंसास के एक बार में दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार देर रात एक बजकर 27 मिनट पर कंसास शहर के टकीला केसी बार में गोलीबारी की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गयी.

कंसास शहर पुलिस विभाग के अधिकारी थॉमस टोमैसिक ने कहा, ‘पुलिस बार के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो देख रही है और उसका मानना है कि बार में दो संदिग्ध घुसे और उन्होंने गोलीबारी की.’

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में मारे गये चारों पुरुषों की आयु 20 वर्ष से 60 वर्ष के बीच थी. हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया. हमले में घायल पांच अन्य लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.

पुलिस ने कहा कि उसके पास यह मानने का कोई आधार नहीं है कि गोलीबारी नस्लवाद के कारण की गयी. उन्होंने कहा कि यह हमला संभवत: किसी निजी विवाद के कारण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola