ePaper

गांधी जयंती पर बीजिंग के पार्क में कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने पर चीन ने दी सफाई

Updated at : 04 Oct 2019 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती पर बीजिंग के पार्क में कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने पर चीन ने दी सफाई

बीजिंग/नयी दिल्ली: चीन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बीजिंग के सार्वजनिक उद्यान में तकनीकी आधार पर कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी गयी क्योंकि संयोग से उसी समय चीन में साम्यवादी सरकार की 70वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम चल रहे थे. बीजिंग के चाओयांग पार्क में 2005 से गांधी जयंती के अवसर पर […]

विज्ञापन

बीजिंग/नयी दिल्ली: चीन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बीजिंग के सार्वजनिक उद्यान में तकनीकी आधार पर कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी गयी क्योंकि संयोग से उसी समय चीन में साम्यवादी सरकार की 70वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम चल रहे थे.

बीजिंग के चाओयांग पार्क में 2005 से गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन बुधवार को चीन सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से अंतिम समय में कार्यक्रम को भारतीय दूतावास परिसर में स्थानांतरित करना पड़ा. इस खबरों की प्रतिक्रिया में भारत स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरी तरह से तकनीकी कारणों से किया गया. नयी दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की वेबसाइट पर तीन अक्तूबर को जारी बयान में जी ने कहा, चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के समारोह के चलते चीन स्थित भारतीय दूतावास को सलाह दी गयी कि इस साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम कहीं और आयोजित करे. चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि गांधी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक हस्ती हैं जिन्होंने भारत में औपनिवेशिक शासन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया और आजादी दिलायी. उनका चीन और पूरी दुनिया में सम्मान है और चीनी पक्ष चीन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का स्वागत करता है.

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह कार्यक्रम के लिए अनुमति के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गयी. इसके बाद कार्यक्रम को दूतावास के सभागार में आयोजित किया गया. उल्लेखनीय है कि गत 14 साल से चाओयांग पार्क में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं. यहां पर 2005 में मशहूर मूर्तिकार युआन शीकुन की ओर से बनायी गांधी प्रतिमा स्थापित की गयी है. चीन में महात्मा गांधी की स्थापित यह इकलौती मूर्ति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola