ePaper

ह्यूस्टन में भी पीएम मोदी की सादगी, स्वागत में दिया गया फूल जमीन पर गिरा तो खुद उठाया, देखें वीडियो

Updated at : 22 Sep 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
ह्यूस्टन में भी पीएम मोदी की सादगी, स्वागत में दिया गया फूल जमीन पर गिरा तो खुद उठाया, देखें वीडियो

ह्यूस्टन : स्वच्छता के प्रति देश में जागरुकता लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी छोटी सी घटना हुई जिसने संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है. दरअसल यहां मोदी का स्वागत करने के दौरान उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया गया, जिसमें से एक फूल […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : स्वच्छता के प्रति देश में जागरुकता लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी छोटी सी घटना हुई जिसने संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है. दरअसल यहां मोदी का स्वागत करने के दौरान उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता दिया गया, जिसमें से एक फूल नीचे गिर गया और मोदी ने सभी को चौंकाते हुए खुद से उसे उठाया.

आपको बता दें कि ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मोदी जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यहां शनिवार को पहुंचे. यहां एक अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया. इसी दौरान एक फूल गुलदस्ते से गिर गया, जिसे मोदी ने खुद से उठाया.

VIDEO

गौर हो कि बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन लिंकन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे. यह पुरस्कार उन्हें ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है. दो अक्टूबर, 2014 से शुरू किये गये इस कार्यक्रम के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण भारत में हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola