ट्रंप ने किया ट्वीट- सऊदी तेल कंपनी पर हमले की सैन्य प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अमेरिका तैयार है. यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति ने एक संभावित अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है. ट्रम्प ने ट्वीट किया, सऊदी अरब मे तेल संयंत्र पर हमला हुआ. हमारे […]
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अमेरिका तैयार है. यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति ने एक संभावित अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है. ट्रम्प ने ट्वीट किया, सऊदी अरब मे तेल संयंत्र पर हमला हुआ. हमारे पास यह मानने का वाजिब कारण है कि हम अपराधी को जानते हैं. यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो हम तैयार हैं लेकिन हम इसके बारे में सऊदी अरब से जानना चाहते हैं कि इस हमले का क्या कारण है.
यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी बड़ी तेल कंपनी अरामको के दो बड़े तेल संयंत्रों पर हमले का दावा किया था. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हालांकि इसके लिये ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी पर हमले को लेकर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो यह बताता हो कि हमला यमन ने किया है. अमेरिका के आरोपों का ईरान ने खंडन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




