ePaper

सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 14 Sep 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

नयी दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है वो बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. बीएसएफ ने उम्मीदवारों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है वो बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

बीएसएफ ने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक दिया है. बता दें कि परीक्षा का आयोजन पहले 2 जुलाई 2019 को किया जाने वाला था लेकिन बाद में इसका शेड्यूल बढाकर 22 सितंबर कर दिया गया. इस एग्जाम के जरिए 1072 को पदों को भरा जाएगा.

बीएसएफ हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 को डाउनलोड कैसे किया जाएगा…..

  • उम्मीदवार सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर बीएसएफ हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड की फ्लैशिंग पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड, कैप्चा दर्ज करें और अगले बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप अपना स्क्रीन अपना एडमिट कार्ड देख पाएंगे.
  • भविष्य की जरूरतों के लिए आप एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर सकते हैं.

इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट http://bsf.nic.in/ को विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola