ePaper

सऊदी अरब: ‘बागी'' महिलाएं छोड़ रही हैं बुर्का पहनना, करना पड़ रहा है घूरती नजरों का सामना

Updated at : 13 Sep 2019 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब: ‘बागी'' महिलाएं छोड़ रही हैं बुर्का पहनना, करना पड़ रहा है घूरती नजरों का सामना

रियाद : सऊदी अरब में कुछ महिलाएं पारंपरिक अबाया (बुर्का) पहनना छोड़ रहीं हैं. रियाद के एक मॉल में बिना अबाया पहने जब एक महिला गयी तो उन्हें आते-जाते घूरती नजरों का सामना करना पड़ा और कुछ ने तो पुलिस बुलाने की धमकी भी दे दी. दरअसल इस इस्लामिक देश में काले रंग का पारंपरिक […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब में कुछ महिलाएं पारंपरिक अबाया (बुर्का) पहनना छोड़ रहीं हैं. रियाद के एक मॉल में बिना अबाया पहने जब एक महिला गयी तो उन्हें आते-जाते घूरती नजरों का सामना करना पड़ा और कुछ ने तो पुलिस बुलाने की धमकी भी दे दी.

दरअसल इस इस्लामिक देश में काले रंग का पारंपरिक अबाया पहनना महिलाओं के कपड़े में शुमार है और इसे महिलाओं की पवित्रता के रूप में देखा जाता है. पिछले साल शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने ‘सीबीएस’ के साथ साक्षात्कार में कहा था कि ड्रेस कोड में छूट दी जा सकती है. उनका कहना था कि यह पोशाक इस्लाम में अनिवार्य नहीं है. लेकिन इसके बाद भी कोई औपचारिक नियम नहीं बनने के कारण यह चलन बरकरार है. हालांकि कुछ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर कपड़े पर इस तरह के प्रतिबंध के खिलाफ आवाज भी उठायी और अपने अबाया से इतर पोशाक में तस्वीरें भी डाली.

यह घटना सऊदी अरब में दुर्लभ ही है. अब कुछ महिलाएं चमकीले रंगों का अबाया सार्वजनिक तौर पर पहन रही हैं. मशाल-अल-जालुद ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अब बुर्का पहनना ही बंद कर दिया. 33 वर्षीय जालुद पिछले सप्ताह एक मॉल में ट्राउजर और गहरे गुलाबी रंग के टॉप में दिखी. भीड़ में से कई लोग उन पर सवाल कर रहे थे.

जालुद के अलावा 25 वर्षीय मनाहेल-अल ओतैबी ने भी अबाया पहनना छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से रियाद में मैं बिना अबाया के रह रही हूं. मैं उसी तरह जीना चाहती हूं, जैसा मैं चाहती हूं. बिना प्रतिबंधों के मैं मुक्त जीना चाहती हूं. किसी को भी मुझे वह पहनने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, जो मैं चाहती ही नहीं हूं. वहीं जालुद का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट नियम के, बिना सुरक्षा के उन्हें खतरा हो सकता है.

जुलाई में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया था रियाद के एक और मॉल ने उन्हें बिना अबाया के प्रवेश नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola