ePaper

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए ह्यूस्टन में लगाये गये डिजिटल होर्डिंग

Updated at : 12 Sep 2019 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए ह्यूस्टन में लगाये गये डिजिटल होर्डिंग

ह्यूस्टन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ह्यूस्टन की मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े डिजिटल होर्डिंग लगाए गये हैं और मकानों के बाहर तिरंगा झंडे लहरा रहे हैं. प्रधानमंत्री एक बड़े प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के लिए 22 सितंबर को यहां आने वाले हैं. ह्यूस्टन स्थित गैर लाभकारी संस्था टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ह्यूस्टन की मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े डिजिटल होर्डिंग लगाए गये हैं और मकानों के बाहर तिरंगा झंडे लहरा रहे हैं.

प्रधानमंत्री एक बड़े प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के लिए 22 सितंबर को यहां आने वाले हैं. ह्यूस्टन स्थित गैर लाभकारी संस्था टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया कि एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम आप कैसे हैं, मोदी! के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है.

राजमार्गों पर बड़े होर्डिंग के अलावा शहर में भारतवंशी अमेरीकियों के घरों के बाहर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं. फोरम के मुताबिक कार्यक्रम के शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. ‘वूवेन:द इंडियन-अमेरिकन स्टोरी’ नाम का शो 90 मिनट का होगा.
फोरम ने कहा, साझा सपने, उज्ज्वल भविष्य शीर्षक वाले कार्यक्रम में भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों की सफलता और अमेरिका में उनके योगदान और अमेरिका-भारत संबंध की मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. कार्यक्रम के प्रवक्ता गीतेश देसाई ने कहा, हम चाहते हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले और घर से ही इसे देखने वाले सभी लोग एक ऐसे कार्यक्रम से जुड़ें जिसमें भारतवंशी अमेरिकी समुदाय को दिखाया जाएगा.
साथ ही वे इस बात को समझ सकें कि किन चीजों ने हमारे समुदाय को वृहत अमेरिकी अनुभव का हिस्सा बनाया. अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित ह्यूस्टन कार्यक्रम मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद तीसरा और उनके दूसरे कार्यकाल का पहला कार्यक्रम होगा.
पिछला दो कार्यक्रम 2014 में न्यूयार्क के मैडिसन स्कवायर गार्डन में और 2016 का सिलिकॉन वैली में हुआ था. दोनों कार्यक्रमों में 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola