ePaper

पाक की नापाक हरकत : राष्ट्रपति कोविंद के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से किया इनकार

Updated at : 07 Sep 2019 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
पाक की नापाक हरकत : राष्ट्रपति कोविंद के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से किया इनकार

इस्लामाबाद : भारत के साथ बार-बार गुस्ताखी करने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करने की कोशिश की है. उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए उनके हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : भारत के साथ बार-बार गुस्ताखी करने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करने की कोशिश की है. उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए उनके हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है. राष्ट्रपति कोविंद की सोमवार से आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा शुरू होगी. इस दौरान वह भारत की ‘राष्ट्रीय चिंताओं’ से इन देशों के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा सकते है.

इसे भी देखें : फिर पाक की नापाक हरकत, भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में मेहमानों से की बदसलूकी

मंत्री ने सरकारी प्रसारक पीटीवी को बताया कि कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह निर्णय लिया है. कश्मीर में पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था. हालांकि, मार्च में उसने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया था, लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola