ePaper

टाटा मेमोरियल सेंटर में कुल 41 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां, जानें अंतिम तिथि

Updated at : 06 Sep 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा मेमोरियल सेंटर में कुल 41 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां, जानें अंतिम तिथि

अंतिम तिथि 20 सितंबर 2019टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी), मुंबई ने नॉन मेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल 41 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. इसके तहत साइंटिफिक ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, ऑफिस इंचार्ज, टेक्निशियन और अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं. इन पदों को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल […]

विज्ञापन

अंतिम तिथि 20 सितंबर 2019
टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी), मुंबई ने नॉन मेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल 41 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. इसके तहत साइंटिफिक ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, ऑफिस इंचार्ज, टेक्निशियन और अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं. इन पदों को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, वाइजैक और टीएमसी मुम्बई में नियुक्त किया जायेगा. इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उसके बाद अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सेंटर के पते पर भेजनी होगी. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2019 है. आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार होने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2019 है.

साइंटिफिक ऑफिसर (न्यूक्लियर मेडिसिन), पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता : एमएससी डिग्री के साथ होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट से पीजीडीएफआईटी या डीएमआरआईटी किया हो. या

– न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी में एमएससी डिग्री प्राप्त हो.

– इसके साथ उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव हो. या

– बीएससी डिग्री और पीजीडीएफआईटी या डीएमआरआईटी योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो.

वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये. ग्रेड पे 5400 रुपये.

आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष.

साइंटिफिक ऑफिसर-एसबी (बायोकेमिस्ट्री), पद : 02 (अनारक्षित : 01)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से बॉटनी/जूलॉजी/केमिस्ट्री/ बायोकेमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी डिग्री प्राप्त हो.

– इसके साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

साइंटिफिक ऑफिसर-एसबी (सिविल), पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त होने के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो.

वेतनमान (उपरोक्त दो पद) : 9300 से 34,800 रुपये. ग्रेड पे 4800 रुपये.

मेडिकल फिजिसिस्ट-सी, पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से फिजिक्स में एमएससी डिग्री के साथ रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में डिप्लोमा या एईआरबी द्वारा निर्धारित समकक्ष योग्यता प्राप्त हो.

– संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए.

वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये. ग्रेड पे 5400 रुपये.

आयु सीमा (उपरोक्त तीन पद) : अधिकतम 35 वर्ष.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (बायोटेक्नोलॉजी), पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री प्राप्त हो और संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (सीएसएसडी), पद : 04 (अनारक्षित : 02)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी डिग्री प्राप्त हो.

– इसके साथ सीएसएसडी टेक्निशियन पद पर कम से कम दो साल काम करने का अनुभव होना चाहिए.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (रेडियो डायग्नोसिस), पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोलॉजिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री हो अथवा बीएससी/बीफार्मा डिग्री प्राप्त होने के साथ रेडियोलॉजिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा हो.

– उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का इंटर्नशिप/ अनुभव प्राप्त किया हो.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (बायो-मेडिकल वेस्ट), पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में बीएससी डिग्री प्राप्त हो.

– इसके साथ बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (मॉलिक्यूलर लैबोरेटरी), पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.

– इसके साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव प्राप्त हो.

साइंटिफिक असिस्टेंट-बी (माइक्रोबायोलॉजी) , पद : 01

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी डिग्री हो और एमएलटी में डिप्लोमा हो.

– इसके साथ क्लिनिकल बायोलॉजी विभाग में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए. अथवा

– मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए.

टेक्निशियन-ए (प्लंबर), पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होने के बाद प्लंबर ट्रेड में आईटीआई किया हो. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष कार्य करने का अनुभव हो.

वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये. ग्रेड पे 1900 रुपये.

आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष.

टेक्निशियन-सी (सीएसएसडी), पद : 02 (अनारक्षित)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान विषय में बारहवीं पास होना चाहिए.

– इसके साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम तीन साल का अनुभव होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

– सामान्य और ओबसी वर्ग के लिए 300 रुपये. एससी/एसटी/महिलाओं/दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

– शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.

आवेदन प्रक्रिया

– सबसे पहले वेबसाइट (https://tmc.gov.in) पर लॉगइन करें. होमपेज पर ऊपर की ओर करियर सेक्शन पर क्लिक करें.

यहां भेजें आवेदन

एचआरडी डिपार्टमेंट, दूसरा तल, सर्विस ब्लॉक, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, परेल, मुम्बई-400012

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 सितंबर 2019

हार्ड कॉपी स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 27 सितंबर 2019

यहां करें लॉगइन : hrdrecruitment@tmc.gov.in .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola