‘ओम'' और ‘गणेश'' प्रिंट वाली लेगिंग्स पर बढ़ा विवाद, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी

लंदन : लंदन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने ‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली उसकी लेगिंग्स पर विवाद होने के बाद मंगलवार को माफी मांगते हुए उसे वापस ले लिया. अमेरिका के एक हिंदू समूह ने इस ब्रांड की आलोचना करते इसे ‘‘बेहद अनुचित” बताया था. अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली’ कम्पनी ‘एमीकाफाक्स’, […]
लंदन : लंदन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने ‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली उसकी लेगिंग्स पर विवाद होने के बाद मंगलवार को माफी मांगते हुए उसे वापस ले लिया. अमेरिका के एक हिंदू समूह ने इस ब्रांड की आलोचना करते इसे ‘‘बेहद अनुचित” बताया था. अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली’ कम्पनी ‘एमीकाफाक्स’, ‘ओम’ और ‘गणेश’ के प्रिंट वाली काली-सफेद लेगिंग्स 30 पाउंड में बेच रही थी.
इसमें उसने हिंदू भगवान को नयी शुरुआत का प्रतीक बताया था. फैशन मॉडल एवं ‘एमीकाफाक्स’ की सह-संस्थापक एमीली जेन ने कहा कि मैं दुखी हूं कि मैंने लेगिंग्स पर ‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट कराके हिंदू लोगों को चोट पहुंचायी. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और मैं दिल से माफी चाहती हूं. उन्होंने कहा कि ये मेरी वेबसाइट से हटा ली जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




