अमेरिका: चाइल्ड केयर सेंटर में भीषण आग, जिंदा जले पांच मासूम, मालिक भी झुलसा

पेन्सिलवेनिया: ऐरी शहर में एक ‘डे केयर सेंटर’ में आग लगने से पांच बच्चों की मौत हो गई. हादसे में इसका मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐरी दमकल विभाग के प्रमुख गाय सैन्टोन ने बताया कि इन बच्चों की उम्र आठ महीने से सात साल के बीच थी. एरी के मुख्य दमकल निरीक्षक […]
पेन्सिलवेनिया: ऐरी शहर में एक ‘डे केयर सेंटर’ में आग लगने से पांच बच्चों की मौत हो गई. हादसे में इसका मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐरी दमकल विभाग के प्रमुख गाय सैन्टोन ने बताया कि इन बच्चों की उम्र आठ महीने से सात साल के बीच थी.
एरी के मुख्य दमकल निरीक्षक जॉन विडोम्स्की ने बताया कि कम से कम चार बच्चे रात को ‘डे केयर सेंटर’ में थे. विडोम्स्की ने बताया कि रविवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली. दमकल की गाड़ियां जब वहां पहुंची तो आग की लपटें खिड़की से बाहर निकल रही थी. विडोम्स्की ने एक समाचार पत्र को बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




