कश्मीर संबंधी फैसले पर पुनर्विचार करे, तो भारत के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा: पाकिस्तान
Updated at : 08 Aug 2019 5:33 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत यदि कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो तो पाक, भारत के खिलाफ अपने निर्णयों की समीक्षा को तैयार है. कुरैशी की यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद आयी है. […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत यदि कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो तो पाक, भारत के खिलाफ अपने निर्णयों की समीक्षा को तैयार है. कुरैशी की यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद आयी है.
पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के कदम को लेकर किया. पाकिस्तान ने भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के फैसले को ‘‘एकतरफा और अवैध” कदम बताया है.
कुरैशी ने कहा, ‘‘क्या वे अपने निर्णयों की समीक्षा को तैयार हैं? यदि वे करें तो, हम भी अपने निर्णयों की समीक्षा कर सकते हैं। समीक्षा दोनों ओर से होगी. यही शिमला समझौता कहता है.” इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री ने घोषणा की कि भारत के साथ समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




