ePaper

सुषमा स्वराज को याद कर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका बोलीं- महिलाओं की चैंपियन को खो दिया

Updated at : 08 Aug 2019 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज को याद कर डोनाल्ड ट्रंप की  बेटी इवांका बोलीं- महिलाओं की चैंपियन को खो दिया

वाशिंगटनः सुषमा स्वराज के निधन से देश दुनिया मर्माहत है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें महिलाओं का चैंपियन बताया है. इवांका ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित […]

विज्ञापन

वाशिंगटनः सुषमा स्वराज के निधन से देश दुनिया मर्माहत है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें महिलाओं का चैंपियन बताया है. इवांका ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता तथा जनसेवक खो दिया.

सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है.” इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थी.

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है.

हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं. बता दें कि भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नयी दिल्ली एम्स में देहांत हो गया. वह 67 वर्ष की थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola