Avesh Khan : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में जब लास्ट बाॅल पर लखनऊ की टीम को जीत के लिए एक रन बनाना था, तो नाॅन स्ट्राइकर एंड पर खड़े आवेश खान ने अपना हेलमेट खोल दिया था. इसकी वजह शायद 2023 का वो विवाद है, जब आवेश खान ने जीत की खुशी में अपना हेलमेट जमीन पर पटक दिया था. आवेश खान के इस व्यवहार के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. कोलकाता के मैच में आवेश खान ने अंतिम ओवर में हेलमेट क्यों नहीं पहना था? कोलकाता और लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को काफी रोमांचक हो गया था. अंतिम ओवर में 12 रन बनाना था, जिसे बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुकुल चौधरी ने बना लिया. जब ऐसा महसूस होने लगा कि लखनऊ की टीम मैच जीत जाएगी तो आवेश खान ने अपना हेलमेट उतार दिया. इसकी वजह शायद रन लेने के लिए दौड़ने में आसानी भी एक कारण हो सकता है, लेकिन उनसे जुड़े हेलमेट विवाद को इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है. 2023 में आवेश खान ने हेलमेट को जमीन पर पटक दिया था Back in IPL 2023, Avesh Khan celebrated by throwing his helmet after winning against RCB, while Virat Kohli just watched it s.IPL 2024, when they met again, Kohli smashed Avesh and did the exact same celebration.That’s How Kohli takes his revenge. 🔥 pic.twitter.com/grDtkoWeS2— ` (@Atomickolly17) March 16, 2026 आईपीएल 2023 में आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए जीत का जश्न मनाने के लिए अपने हेलमेट को जमीन पर दे मारा था. उनके इस एक्शन को अत्यधिक आक्रामक और नियमों के खिलाफ बताया गया था. आवेश खान को इस एक्शन की वजह से सोशल मीडिया में काफी ट्रोल भी किया गया था. साथ ही बीसीसीआई ने भी उनपर कार्रवाई की थी और उन्हें इस तरह के व्यवहार के लिए चेतावनी दी गई थी. हेलमेट पटकने की वजह क्या थी? 10 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच बेंगलुरु में मैच खेला जा रहा था. मैच बेहद रोमांचक था,लखनऊ को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था. आवेश खान स्ट्राइक पर थे,उन्होंने गेंद मिस कर दी थी लेकिन विकेटकीपर की गलती की वजह से उन्हें एक रन मिल गया था और लखनऊ की टीम मैच जीत गई थी. जीत की खुशी में आवेश खान ने अपना हेलमेट उतारकरज़मीन पर जोर से पटक दिया था, जिसे लेकर विवाद हो गया था. ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध को रोकने के लिए 10 अप्रैल से शुरू हो रही वार्ता सफल होगी या फिर साबित होगी फिसड्डी? गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड