इंडोनेशिया में भारतीय परिवार ने होटल के सामान पर किया हाथ साफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इंडोनेशिया के बाली में शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. इस वीडियो में एक भारतीय परिवार की गाड़ी की तलाशी करते होटल के कर्मचारी नजर आ रहे हैं. दरअसल, होटल से चेक आउट करने के बाद यह परिवार गाड़ी में सवार होकर जाने की तैयारी कर रहा था जिसके […]
इंडोनेशिया के बाली में शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. इस वीडियो में एक भारतीय परिवार की गाड़ी की तलाशी करते होटल के कर्मचारी नजर आ रहे हैं. दरअसल, होटल से चेक आउट करने के बाद यह परिवार गाड़ी में सवार होकर जाने की तैयारी कर रहा था जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने इन्हें रोका और उक्त परिवार के बैग की तलाशी लेने लगे.
तलाशी के क्रम में उन्हें होटल के कमरे से चुराये गये कई समान मिले. वीडियो में परिवार का एक शख्स लगातार माफी मांगता नजर आ रहा है. वह कह रहा है कि माफ कर दीजिए…मैं इसके पैसे चुका दूंगा. इसपर कर्मचारी कहते हैं कि हम जानते हैं कि आप बहुत पैसे वाले हैं. वीडियो में वह शख्स परिवार की महिलाओं को डांटता भी दिख रहा है जबकि महिलाएं होटल के कर्मचारियों से कह रहीं हैं कि पुलिस को फोन मत करो प्लीज…
इस वीडियो में जो कुछ दिखाया जा रहा है वह हर भारतीय के लिए किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है. वीडियो के वायरल होने के बाद भारत के लोग गुस्से में भी हैं. वीडियो में होटल के कर्मचारी इस परिवार के सामान की तलाशी ले रहे हैं और हर जगह से चुराया हुआ सामान उनके हाथ लग रहा है. चुराये गये चीजों में शीशा, हैंगर, कलाकृतियां, सोप डिसपेंसर और हेअर ड्रायर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




