ePaper

पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद था बंद

Updated at : 16 Jul 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद था बंद

नयी दिल्लीः पाकिस्तान ने भारत से लगे अपने वायु क्षेत्र में बाहरी विमानों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी को हटा दिया है. बालाकोट एयरस्ट्राइक के 140 दिन बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को मंगलवार को खोल दिया है. पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः पाकिस्तान ने भारत से लगे अपने वायु क्षेत्र में बाहरी विमानों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी को हटा दिया है. बालाकोट एयरस्ट्राइक के 140 दिन बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को मंगलवार को खोल दिया है. पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के नागरिक यातायात के लिए खोल दिया गया है.

इस कदम से एयर इंडिया को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से एयरइंडिया सहित अन्य विमानन कंपिनयों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था. बता दें कि पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के बाद अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था.

पाकिस्तान एयर स्पेस में बैन के कारण एयर इंडिया की उड़ान को नयी दिल्ली से अमेरिका जाने में अब दो-तीन घंटे अधिक लगते हैं. वहीं, यूरोप की उड़ानों को करीब दो घंटे अधिक लगते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola