ePaper

भारतीय लड़ाकू विमानों से डरा पाकिस्तान, एयरस्पेस खोलने के लिए रखी यह शर्त

Updated at : 12 Jul 2019 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय लड़ाकू विमानों से डरा पाकिस्तान, एयरस्पेस खोलने के लिए रखी यह शर्त

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से बंद कर रखा है. अब उसने कहा है कि वह भारत की वाणिज्यिक उड़ानों के लिए तब तक अपने हवाई क्षेत्र को नहीं खोलेगा, जब तक भारतीय वायुसेना के अगले एयरबेस से लड़ाकू विमानों को नहीं हटा लिया जाता है. पाक के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से बंद कर रखा है. अब उसने कहा है कि वह भारत की वाणिज्यिक उड़ानों के लिए तब तक अपने हवाई क्षेत्र को नहीं खोलेगा, जब तक भारतीय वायुसेना के अगले एयरबेस से लड़ाकू विमानों को नहीं हटा लिया जाता है. पाक के विमानन सचिव शाहरुख नुसरत ने हाल ही में एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी है.

मालूम हो कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर किये गए भारतीय वायु सेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाईक्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था.

स्थानीय अखबार ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, विमानन सचिव नुसरत ने गुरुवार को विमानन पर सीनेट की स्थायी समिति को जानकारी दी कि उनके विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचना दी है कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारत के इस्तेमाल के लिए तब तक उपलब्ध नहीं होगा, जब तक भारतीय वायु सेना अपने अग्रिम हवाई अड्डों से अपने लड़ाकू विमानों को हटा नहीं लेता.

नुसरत ने समिति को बताया, भारत सरकार ने हमसे संपर्क कर हवाई क्षेत्र खोलने का अनुरोध किया था. हमने उन्हें अपनी इन चिंताओं से अवगत कराया कि पहले भारत को अग्रिम हवाई अड्डों पर तैनात अपने लड़ाकू विमानों को निश्चित रूप से हटाना चाहिए.

उन्होंने समिति को बताया कि भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान से संपर्क कर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया.

नुसरत ने कहा, हालांकि भारतीय अधिकारियों को बताया गया है कि भारतीय वायु सेना के हवाई अड्डों पर अब भी लड़ाकू विमान तैनात हैं और इन विमानों के हटाये जाने तक पाकिस्तान भारत से विमानों का आवागमन बहाल करने की इजाजत नहीं देगा.

प्रतिबंध लगाये जाने के बाद भारत के सभी यात्री विमान दूसरे रास्तों से आवाजाहीकर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola