ePaper

भारत-पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स की 14 जुलाई को होगी मीटिंग, करतारपुर गलियारा के मसौदा समझौता पर होगी चर्चा

Updated at : 11 Jul 2019 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स की 14 जुलाई को होगी मीटिंग, करतारपुर गलियारा के मसौदा समझौता पर होगी चर्चा

इस्लामाबाद : भारत और पकिस्तान के विशेषज्ञ करतारपुर गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौता पर चर्चा करने को लेकर रविवार को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे. वे संबद्ध तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : भारत और पकिस्तान के विशेषज्ञ करतारपुर गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौता पर चर्चा करने को लेकर रविवार को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे. वे संबद्ध तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा तथा भारतीय सिख श्रद्धालुओं की वीजामुक्त आवाजाही को सुगम बनायेगा. श्रद्धालुओं को महज करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए परमिट हासिल करनी होगी, जिसे सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने वर्ष 1522 में स्थापित किया था.

इसे भी देखें : करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान ने की Technical Chat

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल वाघा में होने वाली वार्ता के लिए पाकिस्तान आयेगा. विदेश कार्यालय ने दो जुलाई को कहा था कि पाकिस्तान ने मसौदा समझौता पर भारत के साथ दूसरे दौर की वार्ता करने के लिए 14 जुलाई का प्रस्ताव किया था, जिसे नयी दिल्ली ने स्वीकार कर लिया था.

बता दें कि इस ऐतिहासिक गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों की पहली बैठक अटारी में मार्च में हुई थी. तब 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था. भारत ने गलियारा पर पाकिस्तान द्वारा नियुक्त कमेटी में कई खालिस्तानी अलगाववादियों की मौजूदगी पर अपनी चिंताओं से पाक को अवगत कराया था. गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान इस गलियारे निर्माण के लिए सहमत हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola