ब्रिटेन के शीर्ष राजदूत ने ट्रम्प को बताया ‘अयोग्य’ : रिपोर्ट

लंदन : अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत किम डोराक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन को ‘अयोग्य’ और ‘बेकार’ बताया है. लीक हुए राजनयिक ज्ञापनों में यह दावा किया गया, जिसे रविवार को समाचार पत्र ‘मेल’ ने प्रकाशित किया. इसे भी पढ़ें : फ्लोरिडा के शॉपिंग प्लाजा में विस्फोट, रेस्तरां पूरी तरह […]
लंदन : अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत किम डोराक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन को ‘अयोग्य’ और ‘बेकार’ बताया है. लीक हुए राजनयिक ज्ञापनों में यह दावा किया गया, जिसे रविवार को समाचार पत्र ‘मेल’ ने प्रकाशित किया.
इसे भी पढ़ें : फ्लोरिडा के शॉपिंग प्लाजा में विस्फोट, रेस्तरां पूरी तरह से ध्वस्त, 21 लोग घायल
खबर के अनुसार, राजदूत किम डोराक ने कहा कि ट्रम्प का राष्ट्रपति कार्यकाल ‘नष्ट हो सकता है’ और उसका ‘अपमानजनक अंत’ हो सकता है. डोराक ने कथित तौर पर कहा, ‘हमें नहीं लगता कि उनका प्रशासन अधिक सामान्य, कम दुष्क्रिय, कम अप्रत्याशित, गुटबाजी से कम ग्रस्त, कूटनीतिक रूप से कम अनाड़ी या कम अयोग्य हो पायेगा.’
इसे भी पढ़ें : निजी समारोह में हुआ प्रिंस हैरी और मेगन के पुत्र आर्ची का नामकरण संस्कार
डोराक ब्रिटेन के सबसे अनुभवी राजदूतों में से एक हैं, जिन्हें ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने से कुछ समय पहले ही जनवरी 2016 में वॉशिंगटन में तैनात किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




