ePaper

पोप से मिले पुतिन, यूरोपीय संघ के साथ संबंध बेहतर करने के लिए इटली की मदद मांगी

Updated at : 05 Jul 2019 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
पोप से मिले पुतिन, यूरोपीय संघ के साथ संबंध बेहतर करने के लिए इटली की मदद मांगी

रोम : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच संबंधों को सुधारने और मॉस्को पर प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए मदद मांगी है. रोम की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कोंते से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि रूस […]

विज्ञापन

रोम : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच संबंधों को सुधारने और मॉस्को पर प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए मदद मांगी है. रोम की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कोंते से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका द्वारा लगाये गये आर्थिक प्रतिबंधों से होने वाले नुकसान के बारे में इटली ईयू को समझायेगा.

कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने गुरुवार को कहा, ‘यूरोपीय संघ ने रूस के बाजार में अरबों का सामान बेचने का मौका गंवा दिया.’ उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि हम सभी का नुकसान हुआ.’

वहीं कोंते ने कहा कि वह रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को बहाल करने की पूरी कोशिश करेगा. पिछले चार वर्ष में पहली बार रोम की यात्रा पर गये पुतिन ने ‘स्थायी वार्ता’ के लिए पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और तमाम बातों पर चर्चा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola