ePaper

शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी

Updated at : 16 Jun 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की.

न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन आठ मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया. शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गयी, मगर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में इसकी तीव्रता 7.2 बतायी.

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के इलाकों के लिए जारी सुनामी की चेतावनी वापस ले ली, मगर कहा कि जहां भूकंप आया है उसके आसपास के तटीय इलाकों के समंदर में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है. भूकंप सुबह 10 बजकर 55 मिनट (भारतीय मानक समयानुसार तड़के चार बजकर 25 मिनट) पर आया था और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola