Syria के एजाज में कार बम विस्फोट, 17 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Syria के एजाज में कार बम विस्फोट, 17 लोगों की मौत

बेरुत : पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर एजाज में भीड़-भाड़ वाले बाजार और एक मस्जिद के पास किये गये कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गये. ब्रिटेन की संस्था ‘सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि रविवार को अलेप्पो प्रांत में तुर्की प्रभाव वाले क्षेत्र एजाज […]

विज्ञापन

बेरुत : पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर एजाज में भीड़-भाड़ वाले बाजार और एक मस्जिद के पास किये गये कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गये. ब्रिटेन की संस्था ‘सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि रविवार को अलेप्पो प्रांत में तुर्की प्रभाव वाले क्षेत्र एजाज में हुए इस हमले में चार बच्चे भी मारे गये हैं.

संस्था का कहना है कि हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. संस्था के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान का कहना है, ‘शाम की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त विस्फोट हुआ.’

स्थानीय अस्पताल के अधिकारी जिहाद बेरो ने बताया कि पास के बाजार में ईद के लिए खरीदादारी कर रहे लोग भी विस्फोट के शिकार हुए हैं. उन्होंने बताया कि आपातकालीन कक्ष पूरा भरा हुआ है और शवों को हमने जमीन पर रखा हुआ है. हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola