ePaper

जापान-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पहुंचे तोक्यो

Updated at : 25 May 2019 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
जापान-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पहुंचे तोक्यो

तोक्यो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के साथ अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने के लिए अपनी चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को तोक्यो पहुंचे. जापान और अमेरिका के अधिकारियों ने ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच के संबंध को ‘अप्रत्याशित’ बताते […]

विज्ञापन

तोक्यो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के साथ अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने और उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों पर चर्चा करने के लिए अपनी चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को तोक्यो पहुंचे. जापान और अमेरिका के अधिकारियों ने ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच के संबंध को ‘अप्रत्याशित’ बताते हुए इसकी सराहना की है.

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध मजबूत करने के लिए दोनों नेता वार्ता करेंगे. ट्रंप सोमवार को जापान के नये राजा नारूहितो से मुलाकात करेंगे. नारूहितो इस महीने की शुरुआत में जापान की राजगद्दी पर बैठे हैं.

वहीं, आबे हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं और ट्रंप भी करीब महीने भर बाद ओसाका में आयोजित होने वाले जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए दोबारा जापान आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola