उर्मिला मातोंडकर ने EVM के सिग्नेचर में गड़बड़ी का लगाया आरोप

मुंबई : मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि एक ईवीएम के सिग्नेचर में कुछ गड़बड़ी है. भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 1.45 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही मातोंडकर ने इस संबंध में चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है. अभिनेत्री ने ट्वीट […]
मुंबई : मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि एक ईवीएम के सिग्नेचर में कुछ गड़बड़ी है. भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 1.45 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही मातोंडकर ने इस संबंध में चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है.
अभिनेत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘मगाथाणे के ईवीएम 17सी के फॉर्म के सिग्नेचर और मशीन के नंबरों में फर्क है. चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की गई है.’ पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही मातोंडकर ने 2019 के आम चुनावों को देश के लिए निर्णायक बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




