ePaper

पुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संबित पात्रा पीछे, पिनाकी मिश्रा आगे

Updated at : 23 May 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
पुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संबित पात्रा पीछे, पिनाकी मिश्रा आगे

पुरी : पुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संबित पात्रा बीजद के पिनाकी मिश्रा से पीछे चल रहे हैं. यह सीट बीजद का गढ़ रहा है और पिनाकी मिश्रा यहां के सांसद हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में पुरी सीट पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यहां से भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता […]

विज्ञापन

पुरी : पुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संबित पात्रा बीजद के पिनाकी मिश्रा से पीछे चल रहे हैं. यह सीट बीजद का गढ़ रहा है और पिनाकी मिश्रा यहां के सांसद हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में पुरी सीट पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यहां से भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा चुनावी मैदान में हैं. नवीनतम जानकारी के अनुसार पिनाकी मिश्रा2637 वोटोंसे आगे चल रहे हैं.

2014 के चुनाव में पिनाकी मिश्रा को कुल 5,23,161 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस की सुचित्रा मोहांती दूसरे स्थान पर रहीं थीं और उन्हें 2,59,800 मत मिला था. तीसरे स्थान पर भाजपा के अशोक साहू रहे थे, जिन्हें 2,15,763 मत मिला था. पुरी सीट बीजद का गढ़ है. 1998 से 2014 तक यह सीट बीजद का गढ़ रही है पिनाकी मिश्रा यहां से 2009 और 2014 में सांसद रहे हैं, उनसे पहले ब्रज किशोर त्रिपाठी यहां से तीन बार सांसद रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola