#ElectionResults2019 : ओडिशा में बीजद नौ लोकसभा सीटों पर आगे

Updated at : 23 May 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
#ElectionResults2019 : ओडिशा में बीजद नौ लोकसभा सीटों पर आगे

भुवनेश्वर : सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) मतगणना के शुरुआती रुझानों में नौ लोकसभा सीटों पर आगे चल रहा है. अस्का लोकसभा सीट पर बीजद प्रत्याशी प्रमिला बिसोयी भाजपा उम्मीदवार अनिता सुभदर्शिनी से 852 मतों से आगे हैं. बारगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजद उम्मीदवार प्रसन्ना आचार्य भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पुजारी से […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) मतगणना के शुरुआती रुझानों में नौ लोकसभा सीटों पर आगे चल रहा है. अस्का लोकसभा सीट पर बीजद प्रत्याशी प्रमिला बिसोयी भाजपा उम्मीदवार अनिता सुभदर्शिनी से 852 मतों से आगे हैं. बारगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजद उम्मीदवार प्रसन्ना आचार्य भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पुजारी से 358 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं.

बालंगीर लोकसभा सीट से भाजपा की संगीता कुमारी सिंह देव बीजद उम्मीदवार नारायण सिंह देव से 727 मतों से आगे हैं. ढेंकनाल में बीजद उम्मीदवार महेश साहू भाजपा उम्मीदवार रुद्र नारायण पाणि से 1,349 मतों से, जाजपुर में बीजद उम्मीदवार शर्मिष्ठा सेठी भाजपा उम्मीदवार अमिय कांत मलिक से 513 मतों से, कालाहांडी में भाजपा के बसंत कुमार पांडा बीजद के पुष्पेंद्र सिंह देव से 195 वोटों से, कंधमाल में बीजद उम्मीदवार अच्युतानंद सामंत भाजपा के खराबेला स्वेन से 756 मतों से, क्योंझर में बीजद उम्मीदवार चांदरानी मुर्मू भाजपा उम्मीदवार अनंत नायक से 329 मतों से और कोरापुट में बीजद उम्मीदवार कौशल्या हिकाका कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरि शंकर उलाका से 226 मतों से आगे हैं.

नबरंगपुर में बीजद के रमेश माझी भाजपा के बलभद्र माझी से 114 और संबलपुर में बीजद उम्मीदवार नलिनी कांता प्रधान भाजपा उम्मीदवार नीतेश गंग देव से 677 मतों से आगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola