ePaper

#ElectionResults2019 : छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे

Updated at : 23 May 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
#ElectionResults2019 : छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे

रायपुर : नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों से मिल रहे रूझान के अनुसार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस एक सीट पर आगे है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की रेणुका सिंह कांग्रेस के खेलसाय सिंह से 112287 वोटों […]

विज्ञापन

रायपुर : नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों से मिल रहे रूझान के अनुसार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस एक सीट पर आगे है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की रेणुका सिंह कांग्रेस के खेलसाय सिंह से 112287 वोटों से आगे है। वहीं, दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा के विजय बघेल कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 185455 वोटों से आगे है. दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है तथा वर्ष 2014 में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट से जीत हासिल की थी.

राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू यहां से विधायक हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य के रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की गोमती साय कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से 65073 वोटों से तथा राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा के संतोष पांडेय कांग्रेस के भोलाराम साहू से 88389 वोटों से आगे है.

राजनांदगांव से अभी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सांसद हैं। भाजपा ने अभिषेक सिंह की टिकट काट दी थी. राज्य के जांजगीर चांपा सीट से भाजपा के गुहाराम अजगले कांग्रेस के रवि परसराम भारद्वाज से 48666 मतों से आगे है.

वहीं, रायपुर सीट से भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के प्रमोद दुबे से 157292 मतों से आगे है. चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के मोहन मंडावी कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 13285 मतों से आगे है.

वहीं बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अरूण साव कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव से 72179 मतों से आगे है. कोरबा से भाजपा के ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से 7470 मतों से आगे है. ज्योत्सना महंत विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी हैं.

राज्य के महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा के चुन्नीलाल साहू कांग्रेस के धनेंद्र साहू से 18286 मतों से आगे है. राज्य में कांग्रेस एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में आगे है. बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपक बैज भाजपा के बैदूराम कश्यप से 36834 वोटों से आगे है. बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा के दिनेश कश्यप सांसद हैं. भाजपा ने दिनेश कश्यप की टिकट काट दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola