ब्राजील के बार में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

रियो डी जेनेरियो : उत्तरी ब्राजील के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. उत्तरी पारा राज्य के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि गोलीबारी बेलेम शहर में हुई. गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है. हमलावर गोलीबारी करने के बाद भाग गये, […]
रियो डी जेनेरियो : उत्तरी ब्राजील के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. उत्तरी पारा राज्य के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि गोलीबारी बेलेम शहर में हुई. गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है.
हमलावर गोलीबारी करने के बाद भाग गये, लेकिन समाचार वेबसाइट जी1 ने पुलिस के हवाले से बताया कि एक हमलावर घायल हो गया और वह पुलिस हिरासत में है. जी1 ने बताया कि गोलीबारी में छह महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हुई है.
उसने बताया कि सात लोग एक मोटसाइकिल और तीन कारों में सवार होकर आये और उन्होंने गोलीबारी की. वे हमले के बाद घटनास्थल से भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




