ePaper

पीएम पद के ''त्याग'' से कांग्रेस ने लिया यू टर्न, गुलाम नबी आजाद बोले- सबसे बड़ी पार्टी को मिले मौका

Updated at : 17 May 2019 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम पद के ''त्याग'' से कांग्रेस ने लिया यू टर्न, गुलाम नबी आजाद बोले- सबसे बड़ी पार्टी को मिले मौका

नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर दिये अपने बयान से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यू टर्न ले लिया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अगर संयुक्त विपक्ष, कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए आमंत्रित नहीं करता तब भी पार्टी इसे मुद्दा नहीं बनाएगी, […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर दिये अपने बयान से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यू टर्न ले लिया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अगर संयुक्त विपक्ष, कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए आमंत्रित नहीं करता तब भी पार्टी इसे मुद्दा नहीं बनाएगी, उनका एक लक्ष्य है भाजपा को सत्ता से हटाना. हालांकि शुक्रवार को आजाद अपने बयान से पलट गये. आजाद ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि यह सच नहीं है कि कांग्रेस पार्टी पीएम पद के लिए दावेदारी नहीं पेश करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है और अगर पांच साल सरकार चलाना है तो जाहिर है कि सबसे बड़ी पार्टी को ही मौका मिलना चाहिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola