पाकिस्तान के पंजाब में बैंक में विस्फोट, 20 घायल

लाहौर : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सादिकाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक निजी बैंक में हुए विस्फोट में 20 लोग घायल हो गये. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. जियो टीवी की खबर के अनुसार विस्फोट में बैंक की इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और क्षेत्र को घेर लिया […]
लाहौर : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सादिकाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक निजी बैंक में हुए विस्फोट में 20 लोग घायल हो गये. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. जियो टीवी की खबर के अनुसार विस्फोट में बैंक की इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और क्षेत्र को घेर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि प्रांरभिक रिपोर्टों के अनुसार गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण यह धमाका हुआ. सुरक्षा बलों ने बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया है जबकि घायलों को मदद के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है. पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर इस घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




