ePaper

कोर्ट ने आप नेता आतिशी को गौतम गंभीर के खिलाफ बयान दर्ज कराने के निर्देश दिये

Updated at : 13 May 2019 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने आप नेता आतिशी को गौतम गंभीर के खिलाफ बयान दर्ज कराने के निर्देश दिये

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता आतिशी मार्लेना को भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दी शिकायत में बयान दर्ज कराने के सोमवार को निर्देश दिये. आतिशी ने आरोप लगाया है कि गंभीर दिल्ली में दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विप्लव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने आप नेता आतिशी मार्लेना को भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दी शिकायत में बयान दर्ज कराने के सोमवार को निर्देश दिये.

आतिशी ने आरोप लगाया है कि गंभीर दिल्ली में दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विप्लव डबास ने मार्लेना को 31 मई को अदालत के समक्ष पेश होने के निर्देश दिये.

इसी दिन मामले पर अगली सुनवाई होगी. अदालत ने पहले मार्लेना को गंभीर के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए सुने जाने का अधिकार साबित करने के लिए कहा था.

वकील मोहम्मद इरशाद द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि गंभीर ने करोल बाग और राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्रों में जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से अपना नाम पंजीकृत कराया. मार्लेना पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ रही है जहां रविवार को मतदान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola