लिपस्टिक में छिपा है बंदूक, छाता है मशीनगन, जानें क्या है पूरा मामला

नेशनल कंटेंट सेल -वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय जासूसी संग्रहालय की नयी जगह पर शुरुआत तीन साल तक बंद रहने के बाद वाशिंगटन स्थित अंतरराष्ट्रीय जासूसी संग्रहालय एक बार फिर से इस सप्ताहांत लोगों के लिए खुलने जा रहा है. इस संग्रहालय में आने के बाद लोग अमेरिका की सीआइए और पूर्व सोवियत संघ की केजीबी जैसी […]
नेशनल कंटेंट सेल
ये सभी चीजें वाशिंगटन में दुनिया के पहले अंतरराष्ट्रीय जासूसी संग्रहालय के रिनोवेशन के बाद आम जनता के लिए रख दी गयी हैं. जिन अद्भुत चीजों को देखने के लिए रखा गया है, उनमें से एक अखबार भी है, जिसमें छिपाये गये दो छोटे जहरीले तीरों से यूक्रेन के दो विद्रोहियों को मारा गया था. सीआइए के कुछ सफल अभियानों का पूरा ब्योरा भी यहां देखा जा सकता है, इनमें 1979 में ईरान के अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाये गये छह राजनयिकों को छुड़ाने का अभियान भी है.
अमेरिकी और ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने जर्मनी के शहर पूर्वी बर्लिन मे तत्कालीन सोवियत संघ के सैन्य मुख्यालय में घुसने के लिए जैसी सुरंग बनायी थी, वैसी ही सुरंग इस संग्रहालय में भी तैयार की गयी है. इस संग्रहालय का नियंत्रण निजी हाथों में है. लेकिन, अमेरिका की गुप्तचर सेवा के पूर्व प्रमुख विलियम वेबस्टर और केजीबी के पूर्व जनरल ओलेग कॉलगेन इसके निदेशक मंडल के सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










