बिहार के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के वोटर चुप, इलाके का हाल बता रहा विकास की कहानी

कृष्णपटना : राजधानी पटना से जब एम्स की तरफ बढ़ते हैं, दोनों ओर बन रही बड़ी इमारतों को देख यह यकीन नहीं होता कि पाटलिपुत्र लोकसभा का क्षेत्र शुरू हो गया है. एम्स के अलावा बिहटा में आइआइटी, इएसआइ अस्पताल का कामकाज शुरू हो गया है. इसी इलाके में बिहटा में नया एयरपोर्ट बनने की […]
कृष्ण
पटना : राजधानी पटना से जब एम्स की तरफ बढ़ते हैं, दोनों ओर बन रही बड़ी इमारतों को देख यह यकीन नहीं होता कि पाटलिपुत्र लोकसभा का क्षेत्र शुरू हो गया है. एम्स के अलावा बिहटा में आइआइटी, इएसआइ अस्पताल का कामकाज शुरू हो गया है. इसी इलाके में बिहटा में नया एयरपोर्ट बनने की शुरूआत हो गयी है. जमीन की बढ़ती कीमतों के बीच खेती किसानी में लगे किसानों में चुनाव के प्रति अभी उत्साह नहीं दिखता. बातचीत में दूसरे लोकसभा की तरह यहां भी वोटरों में विभाजन साफ दिख जाता है.
हालांकि, पटना के स्मार्ट सिटी बनने से इस संसदीय क्षेत्र के कई इलाकों में भी जमीन की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. ग्रामीण इलाके आज भी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं. कई ग्रामीण इलाकों में सड़कें जर्जर हैं. जलजमाव की परेशानी है, और गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं है. दानापुर स्टेशन से बिहटा जाने वाली मुख्य सड़क की बायीं तरफ करीब एक किमी दूरी पर मीसा भारती के ससुराल वाले ग्रामीण इलाके जमालुद्दीन चक, मोहम्मदपुर, कुर्जी, नवरत्तरपुर जाने वाली मुख्य सड़कें खराब हैं. बारिश के दिनों में हालत ज्यादा खराब हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




