ePaper

‘न्यूनतम आय योजना’ के लिए मध्यम वर्ग पर नहीं डाला जायेगा बोझ : राहुल गांधी

Updated at : 05 Apr 2019 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
‘न्यूनतम आय योजना’ के लिए मध्यम वर्ग पर नहीं डाला जायेगा बोझ : राहुल गांधी

पुणे : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गरीबों के लिए ‘न्याय’ या न्यूनतम आय योजना मध्यम वर्ग पर बोझ डाल कर या आयकर बढ़ाए बिना लागू की जाएगी. गांधी ने कहा कि अगर उनकी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आयी तो गरीब परिवारों को न्यूनतम आय के तौर पर हर साल 72,000 […]

विज्ञापन

पुणे : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गरीबों के लिए ‘न्याय’ या न्यूनतम आय योजना मध्यम वर्ग पर बोझ डाल कर या आयकर बढ़ाए बिना लागू की जाएगी. गांधी ने कहा कि अगर उनकी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आयी तो गरीब परिवारों को न्यूनतम आय के तौर पर हर साल 72,000 रुपये देगी, जिससे करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा.

इस कदम को गांधी ने गरीबी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया है. यह पूछे जाने पर कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) के लिए कोष कैसे एकत्रित की जाएगी, इस पर गांधी ने कहा, ‘‘मध्यम वर्ग से पैसा नहीं लिया जाएगा और आयकर नहीं बढ़ाया जाएगा.’ पुणे में छात्रों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योजना के लिए कोष जुटाने के सिलसिले में सारा हिसाब लगा लिया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों और गरीबों समेत समाज के सभी वर्गों से राय लेने के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार किया गया है.

गांधी ने कहा, ‘‘सभी पक्षकारों से बातचीत के बाद कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र तैयार किया गया है.’ देश में रोजगार की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत में हर घंटे करीब 27,000 नौकरियां कम हो रही है. कांग्रेस प्रमुख ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो संसद, विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की जाएगी.

बिहार-झारखंड में जिन महिलाओं को टिकट मिला वे सब मुखौटा, जानें क्या है असलियत…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola