ट्रंप ने पवनचक्कियों को बताया कैंसर का कारण, सभी ने कहा, बेवकूफी भरा बयान

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से खुल कर पवनचक्कियों की आचोलना करते रहे हैं. लेकिन इस सप्ताह जब उन्होंने पवनचक्कियों से निकलने वाली आवाज को कैंसर का कारण बताया, तो क्या दोस्त और क्या दुश्मन, सभी इस बेवकूफी पर हंस पड़े. सदन की स्पीकर नैंसी पावेल ने गुरुवार को ट्रंप के इस बयान को […]
वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से खुल कर पवनचक्कियों की आचोलना करते रहे हैं. लेकिन इस सप्ताह जब उन्होंने पवनचक्कियों से निकलने वाली आवाज को कैंसर का कारण बताया, तो क्या दोस्त और क्या दुश्मन, सभी इस बेवकूफी पर हंस पड़े.
सदन की स्पीकर नैंसी पावेल ने गुरुवार को ट्रंप के इस बयान को बेवकूफी भरा बताया. इससे पहले ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट चक ग्रासले भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं. आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए धन जुटाने को लेकर वाशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पवनचक्कियों की जमकर बुराई की.
राष्ट्रपति ने वहां मौजूद लोगों से कहा, ‘वह कहते हैं कि पवनचक्कियों की आवाज से कैंसर होता है.’ हालांकि, अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. ताप विद्युत या कोयले से बनने वाली बिजली के धुर समर्थक ट्रंप अपनी रैलियों में भी पवनचक्कियों और पवनऊर्जा का मजाक बनाते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




