ePaper

विलय संबंधी शर्तों को बदला गया, तो जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे: महबूबा

Updated at : 03 Apr 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
विलय संबंधी शर्तों को बदला गया, तो जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे: महबूबा

श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि यदि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के लिए नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया तो राज्य के इस देश के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे. अनंतनाग लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद महबूबा ने संवाददाताओं […]

विज्ञापन


श्रीनगर :
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि यदि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के लिए नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया तो राज्य के इस देश के साथ संबंध समाप्त हो जायेंगे. अनंतनाग लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर की ओर से राष्ट्र के लिए 2020 की समय सीमा होगी.

यदि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के समय तय किये गये नियमों और शर्तों को हटाया गया तो हमारे संबंध देश के साथ समाप्त हो जायेंगे.’ पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 35ए को 2020 तक निरस्त कर दिया जायेगा.

कांग्रेस के घोषणापत्र पर महबूबा ने कहा कि यह शब्द दर शब्द उस एजेंडा आफ एलायंस की तरह ही है जिस पर 2015 में जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के समय उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और भाजपा के बीच सहमति बनी थी.

एक तरफ चौकीदार का झूठ है और दूसरी तरह कांग्रेस पार्टी का सच, तय जनता को करना है : राहुल गांधी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola