ePaper

West Bengal : घोषणा पत्र पर ममता बनर्जी ने कह दी ये बड़ी बात

Updated at : 03 Apr 2019 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : घोषणा पत्र पर ममता बनर्जी ने कह दी ये बड़ी बात

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने-अपने घोषणा पत्रों में किये गये वादों के समुचित कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. पूर्व के चुनावों में अपनी पार्टी द्वारा किये गये वादों में से अधिकतर को पूरा करने का दावा करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने-अपने घोषणा पत्रों में किये गये वादों के समुचित कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. पूर्व के चुनावों में अपनी पार्टी द्वारा किये गये वादों में से अधिकतर को पूरा करने का दावा करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि एक पार्टी का घोषणा पत्र इसका ‘विजन डाक्यूमेंट’ होता है.

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘घोषणा पत्र एक पार्टी की विचारधारा को दर्शाता है और पार्टियों को अपनी प्राथमिकताओं का ध्यान रखना चाहिए. आप पूरे घोषणा पत्र को देखिये. हमने 200 से अधिक वादों को पूरा किया.’ ममता ने मंगलवार को जारी कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola