फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे पोम्पियो

Updated:
विज्ञापन
फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे पोम्पियो

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूरोप और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जारी तनावों के बीच इस सप्ताह फ्रांस में जी7 मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भाग नहीं लेंगे. अधिकारियों ने पोम्पियो की अनुपस्थित के बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया. लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूरोप और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जारी तनावों के बीच इस सप्ताह फ्रांस में जी7 मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भाग नहीं लेंगे.

अधिकारियों ने पोम्पियो की अनुपस्थित के बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं दिया. लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के अंतरराष्ट्रीय समझौतों से अमेरिका के इन्कार और जलवायु परिवर्तन से निबटने सहित कई मुद्दों पर असहमति के बीच यह निर्णय सामने आया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटने के तट पर डिनार्ड में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली बातचीत में उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवान अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे और अमेरिका के शीर्ष स्तर के कैरियर राजनयिक डेविड हले इसमें शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola